
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। आगामी राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस–2026 के दृष्टिगत आज शनिवार को पुलिस लाइन्स, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद स्थित परेड ग्राउंड में परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न कराई गई। रिहर्सल का निरीक्षण पुलिस आयुक्त द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. एस. दीप्ति चौहान (IPS) ने परेड कमाण्डर की भूमिका निभाई। रिहर्सल के दौरान पुलिस बल की विभिन्न टुकड़ियों ने अनुशासन, एकरूपता और उत्कृष्ट तालमेल के साथ आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। परेड की तैयारियों, समयबद्धता एवं समन्वय पर विशेष ध्यान दिया गया। इस फुल ड्रेस रिहर्सल के माध्यम से आगामी गणतंत्र दिवस समारोह के लिए की जा रही सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का अभ्यास किया गया, ताकि राष्ट्रीय पर्व का आयोजन गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया जा सके।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









