Search
Close this search box.

चोरी की मोटर साइकिल के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, यामाहा R-15 बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना मसूरी पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटर साइकिल के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की यामाहा R-15 मोटर साइकिल (बिना नंबर प्लेट) बरामद की हैं।

चेकिंग के दौरान हुई गिरफ्तारी

एडीसीपी/एसीपी मसूरी लिपि नागायच ने बताया कि बृहस्पतिवार को थाना मसूरी पुलिस टीम द्वारा नाहल चौराहे से मसूरी की ओर गंगनहर पटरी चौकी क्षेत्र नाहल के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त सलमान उर्फ टाइगर पुत्र स्वर्गीय शमशाद, निवासी ग्राम कैला भट्टा, केला मस्जिद के सामने, थाना कोतवाली गाज़ियाबाद, उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक चोरी की यामाहा R-15 मोटर साइकिल बरामद की गई, जिसके संबंध में थाना विजयनगर पर पहले से चोरी का अभियोग पंजीकृत हैं।

पूछताछ में किया अपराध स्वीकार

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने यह मोटर साइकिल अपने साथी साकिर पुत्र उमर, निवासी मिर्जापुर, थाना विजयनगर के साथ मिलकर कुछ दिन पूर्व प्रताप विहार क्षेत्र से रात्रि में चोरी की थी। अभियुक्त मोटर साइकिल को बेचने के प्रयास में था, तभी पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।

मुकदमा दर्ज, वैधानिक कार्रवाई जारी

बरामदगी के आधार पर थाना मसूरी पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 317(2)/317(5) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया हैं। पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त सलमान उर्फ टाइगर के विरुद्ध पूर्व में भी कई संगीन मामले दर्ज हैं, जिनमें— जीआरपी गाज़ियाबाद में एनडीपीएस एक्ट का एक अभियोग, चोरी के 2 अभियोग, थाना विजयनगर में चोरी का एक, नकबजनी का एक, लूट का एक अभियोग, कोतवाली गाज़ियाबाद में एनडीपीएस एक्ट का एक अभियोग और हापुड़ नगर में गैंगस्टर एक्ट का एक अभियोग तथा अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!