Search
Close this search box.

उधारी के तगादे में रची गई 20 लाख की चोरी की साजिश, मसूरी पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तीन युवक गिरफ्तार, सुनार से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद

||TC24N|| फईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। उधार के पैसों से बचने के लिए रची गई चोरी की साजिश पर मसूरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पानी फेर दिया। थाना मसूरी पुलिस ने लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किया गया समस्त माल भी बरामद कर लिया हैं।

तगादे के दौरान दिया वारदात को अंजाम

मामला उस समय सामने आया जब गजेन्द्र कुमार, निवासी टियाला, थाना हापुड़ देहात ने मसूरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। गजेन्द्र ने पुलिस को बताया कि उसकी ग्राम ढबारसी में सुनार की दुकान हैं और वह रोज की तरह दुकान बंद कर आभूषणों से भरा बैग लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान वह उधार के पैसों के तगादे के लिए शाहनबाज के घर रुका, जहां उसकी विक्की पर रखा बैग मौका पाकर चोरी कर लिया गया।

पुलिस की तेज़ कार्रवाई, तीनों आरोपी दबोचे

शिकायत के आधार पर थाना मसूरी पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एडीसीपी/एसीपी मसूरी लिपि नागायच के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर तंत्र व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुबारिकपुर रोड, बम्बे के पास से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान शाहबाज पुत्र जरीफ (20 वर्ष), शाहनबाज पुत्र जरीफ (24 वर्ष) और अबुजर पुत्र फरमान (23 वर्ष) निवासी: ग्राम ढबारसी, थाना मसूरी, जनपद गाज़ियाबाद के रूप हुई हैं।

लालच और उधारी बना अपराध की वजह

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि शाहनबाज पर सुनार गजेन्द्र के करीब 25 हज़ार रुपये उधार थे। बार-बार तगादा करने से परेशान होकर उन्होंने चोरी की योजना बनाई। आरोपियों ने पहले बैग को झाड़ियों में छिपाया, उसमें मौजूद 5 हज़ार रुपये खर्च कर दिए और बाद में आभूषणों को अपनी बहन के घर नाहल में रख दिया। गुरुवार को आभूषण बेचने गाज़ियाबाद जाते समय वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

भारी मात्रा में जेवरात बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में सोने व चांदी के आभूषण, दस्तावेज व अन्य सामान बरामद किया हैं, जिनमें महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के जेवरात शामिल हैं। इसके अलावा विक्की की चाबी, प्लास, आधार कार्ड व आर्टिफिशियल मोती भी बरामद हुए हैं। फिलहाल, पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!