Search
Close this search box.

कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में पिपिंग सेरेमनी का आयोजन, एसीपी लिपि नगायच को एडीसीपी पद पर पदोन्नति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में पदोन्नति के उपरांत पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाज़ियाबाद जे. रविन्दर गौड एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) केशव कुमार चौधरी द्वारा कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में नियुक्त सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री लिपि नगायच को अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) पद पर पदोन्नत होने पर उनके कंधों पर रैंक प्रतीक (अशोक स्तंभ) लगाकर बधाई दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सुश्री लिपि नगायच के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन हेतु शुभकामनाएं प्रदान कीं। पिपिंग सेरेमनी के दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!