
![]()

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। अपराध नियंत्रण एवं निवारक पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के ट्रांस हिंडन जोन द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध विशेष निवारक अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद की वर्ष 2026 हेतु निर्धारित 10-बिंदु कार्ययोजना (एक्शन प्लान–2026) के अनुरूप की गई। इस अभियान का उद्देश्य अपराध की पूर्व रोकथाम, आदतन अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हैं।
113 अपराधी थानों में किए गए तलब
विशेष अभियान के अंतर्गत चोरी, नकबजनी, सेंधमारी, झपटमारी सहित अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त रहे अपराधियों को संबंधित थानों में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए।
ट्रांस हिंडन जोन के विभिन्न सर्किलों में कुल 113 अपराधी उपस्थित हुए, जिनका विवरण इस प्रकार हैं—
• सर्किल इंदिरापुरम: 36
• सर्किल साहिबाबाद: 50
• सर्किल शालीमार गार्डन: 27
एसीपी द्वारा कड़ी चेतावनी एवं संवाद
अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्तों (एसीपी) ने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित अपराधियों से संवाद किया और उन्हें किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्त न होने की सख्त चेतावनी दी।
एसीपी द्वारा स्पष्ट किया गया कि—
• उनकी गतिविधियों पर लगातार एवं सघन निगरानी रखी जा रही हैं। • किसी भी आपराधिक कृत्य में संलिप्त पाए जाने पर तत्काल एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। • आदतन अपराधियों के विरुद्ध निवारक कानूनों के अंतर्गत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही यह भी बताया गया कि संपत्ति संबंधी अपराध आम नागरिकों की सुरक्षा भावना को गम्भीर रूप से प्रभावित करते हैं, इसलिए ऐसे अपराधों के प्रति शून्य सहनशीलता नीति अपनाई गई हैं।
BNSS की धाराओं के अंतर्गत निवारक कार्रवाई
आवश्यकता पड़ने पर अपराधियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत निवारक कार्रवाई की जाएगी। विशेष रूप से धारा 129 BNSS, जो संज्ञेय अपराधों की रोकथाम हेतु प्रभावी उपाय प्रदान करती हैं, के तहत कार्रवाई की जाएगी। इन कानूनी प्रावधानों से सार्वजनिक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को सशक्त अधिकार प्राप्त हैं।
सघन निगरानी एवं निवारक पुलिसिंग
अपराधियों को ट्रांस हिंडन जोन में लागू सघन निगरानी व्यवस्था के बारे में भी अवगत कराया गया, जिसमें शामिल हैं—
• बीट पुलिसिंग एवं क्षेत्रीय प्रभुत्व अभियान
• ज्ञात अपराधियों का नियमित सत्यापन
• तकनीकी एवं भौतिक निगरानी
• रात्रिकालीन गश्त में वृद्धि
• थानों स्तर पर नियमित अपराध समीक्षा
यह पहल अपराध से पूर्व रोकथाम, समय रहते हस्तक्षेप एवं अपराध की पुनरावृत्ति रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
एक्शन प्लान–2026 के अनुरूप सख्त पहल
यह अभियान पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के एक्शन प्लान–2026 का अहम हिस्सा हैं, जिसके प्रमुख उद्देश्य हैं—
• निवारक एवं खुफिया आधारित पुलिसिंग
• आदतन एवं पुनरावृत्त अपराधियों पर कठोर नियंत्रण
• संपत्ति एवं सड़क अपराधों में प्रभावी कमी
• कानूनी प्रावधानों का सख्ती से अनुपालन
• कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना
पुलिस कमिश्नरेट की प्रतिबद्धता
पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद नागरिकों की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। भविष्य में भी इसी प्रकार के निवारक एवं नियंत्रणात्मक अभियानों को सभी जोनों में नियमित रूप से संचालित किया जाएगा।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









