
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई हैं। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाज़ियाबाद श्री जे. रविन्दर गौड एवं पुलिस उपायुक्त नगर धवल जायसवाल के निर्देशानुसार नगर जोन में अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से 10 शातिर अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई हैं। यह कार्यवाही नगर जोन के थाना विजयनगर एवं थाना कविनगर पर की गई। इन सभी शातिर अपराधियों के विरुद्ध कमिश्नरेट गाज़ियाबाद सहित अन्य जनपदों के विभिन्न थानों में कुल 106 से अधिक आपराधिक अभियोग पंजीकृत हैं।
गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत नामजद अपराधियों का विवरण इस प्रकार है:
थाना विजयनगर
• हर्ष कुमार पुत्र किशन लाल, निवासी एच-791, सेक्टर-9 विजयनगर, गाज़ियाबाद — उम्र 24 वर्ष (02 अभियोग)
• अंशू पुत्र उमेश, निवासी ननकी चौक, सेक्टर-9 विजयनगर, गाज़ियाबाद — उम्र 24 वर्ष (02 अभियोग)
थाना कविनगर / कोतवाली नगर
• रामा उर्फ राहुल पुत्र हेमचंद, निवासी दौलतपुरा, गाज़ियाबाद — उम्र 28 वर्ष (30 अभियोग)
• श्यामा उर्फ शाहिल पुत्र हेमचंद, निवासी दौलतपुरा, गाज़ियाबाद — उम्र 28 वर्ष (25 अभियोग)
• चिंटू उर्फ श्रीकांत पुत्र बिजेंद्र, निवासी दौलतपुरा, गाज़ियाबाद — उम्र 21 वर्ष (06 अभियोग)
• मोंटी पुत्र राजेश कुमार, निवासी दौलतपुरा, गाज़ियाबाद — उम्र 21 वर्ष (06 अभियोग)
• दिनेश उर्फ मोनू उर्फ राहुल पुत्र राजेश, निवासी दौलतपुरा, गाज़ियाबाद — उम्र 25 वर्ष (13 अभियोग)
• पंकज उर्फ सोनू पुत्र राजेश, निवासी दौलतपुरा, गाज़ियाबाद — उम्र 27 वर्ष (09 अभियोग)
• मंजू पत्नी जगदीश सिंह, निवासी दौलतपुरा, गाज़ियाबाद — उम्र 38 वर्ष (07 अभियोग)
• रजनी पत्नी प्रशांत, निवासी दौलतपुरा, गाज़ियाबाद — उम्र 35 वर्ष (अनेक अभियोग)
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस कार्रवाई का उद्देश्य संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाना और आमजन को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









