![]()
![]()
||TC24N|| फईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना लोनी पुलिस टीम ने क्षेत्र में हुई हत्या की एक सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण करते हुए दो हत्यारोपीयों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। हत्यारोपीयों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कपड़े का मफलर (आलाक़त्ल) तथा 4 देशी पव्वे शराब के बरामद हुए हैं। दरअसल, 4 जनवरी 2026 को थाना लोनी पर सूचना प्राप्त हुई कि हल्का चौकी चिरोड़ी क्षेत्र में एक अज्ञात शव पड़ा हैं। सूचना पर थाना लोनी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवाया गया। साथ ही शव की शिनाख्त एवं घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान मृतक की पहचान आकाश पुत्र राजू, निवासी मेवला भट्टी, थाना लोनी, गाज़ियाबाद के रूप में हुई। वादी की तहरीर के आधार पर थाना लोनी पर तत्काल धारा 103(1) बीएनएस व 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। इसी कड़ी में मात्र 24 घंटो में गठित पुलिस टीम द्वारा घटना का सफल खुलासा करते हुए हत्या में संलिप्त दो हत्यारोपीयों को हल्का चौकी चिरोड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
पुलिस को पकड़े गए आरोपियों की पहचान चिन्टू पुत्र जगवीर सिंह, (उम्र लगभग 22 वर्ष) और दूसरे की बादल पुत्र फिरे, निवासी ग्राम मेवला भट्टी, थाना लोनी, गाज़ियाबाद (उम्र लगभग 20 वर्ष) के रूप में हुई।
पूछताछ का खुलासा
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने जानकारी देते हुए स्पष्ट किया, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे मृतक आकाश के साथ रहते थे। घटना वाले दिन तीनों शराब पीने के लिए घर से निकले थे और शराब के ठेके से शराब खरीदकर साथ बैठकर पी रहे थे। इसी दौरान शराब के नशे में मृतक आकाश द्वारा गाली-गलौज करने पर विवाद हो गया, जो हाथापाई में बदल गया। गुस्से में आकर अभियुक्तों ने मफलर से आकाश का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
आपराधिक इतिहास
अभियुक्तों के विरुद्ध थाना लोनी पर उक्त प्रकरण में अभियोग पंजीकृत हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









