Search
Close this search box.

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर कमिश्नरेट के तीनों जोनों में जनसुनवाई जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के तीनों जोनों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से जनसुनवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में ग्रामीण एवं नगर जोन और ट्रांस हिंडन जोन में पुलिस उपायुक्तों ने अपने-अपने कार्यालयों पर शिकायत लेकर आए नागरिकों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। ग्रामीण जोन में सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण ने अपने कार्यालय पर उपस्थित फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए। वहीं, नगर जोन में धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर और ट्रांस हिंडन जोन में दशरथ निमिष पाटिल ने भी जनसुनवाई कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने हेतु अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा यह जनसुनवाई प्रक्रिया पुलिस आयुक्त के आदेशानुसार निरंतर की जा रही हैं, जिसका उद्देश्य आमजन की समस्याओं का शीघ्र, निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान करना हैं। 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!