
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाजियाबाद। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत सोमवार को कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
ग्रामीण जोन – थाना अंकुर विहार
ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में मिशन शक्ति टीम, पिंक बूथ एवं एंटी रोमियो स्क्वॉड थाना अंकुर विहार पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा, अपराध, असुरक्षा या समस्या की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1930, 108, 102, 1076 के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही साइबर अपराध से संबंधित जानकारी दी गई एवं जागरूकता के उद्देश्य से पंपलेट वितरित किए गए।
थाना निवाड़ी
मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत थाना निवाड़ी क्षेत्र के ग्राम भिंडौड़ा एवं झलावा में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। साइबर प्रभारी एवं मिशन शक्ति प्रभारी की उपस्थिति में ग्रामीणों को बीट प्रणाली, साइबर सुरक्षा एवं मिशन शक्ति केंद्र की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला संवाद दिवस, थाना दिवस एवं तहसील दिवस के बारे में अवगत कराया गया। ग्राम सुरक्षा समिति का पुनर्गठन किया गया, संदिग्ध व्यक्तियों की सूची को अपडेट किया गया तथा ग्रामीणों को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1930, 108, 102, 1076 की जानकारी भी दी गई।
थाना मुरादनगर
थाना मुरादनगर क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम, पिंक बूथ एवं एंटी रोमियो स्क्वॉड द्वारा चौपाल लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। वहीं, किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने हेतु हेल्पलाइन नंबरों के प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही साइबर अपराध से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया एवं पंपलेट वितरित किए गए।
थाना साहिबाबाद
ट्रांस हिंडन जोन कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र में मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं सशक्तिकरण से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। बालिकाओं को बैड टच के बारे में विस्तार से समझाया गया तथा किसी भी आपात स्थिति में 112, 1090, 181, 1930 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के संबंध में जागरूक किया गया।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









