Search
Close this search box.

लोनी पुलिस ने महिला हत्याकांड का किया खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार — अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना लोनी पुलिस टीम ने महिला की हत्या के मुकदमे का सफलतापूर्वक अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक अवैध पिस्टल 32 बोर, मैगजीन और 3 कारतूस भी बरामद किए हैं।

मामले का विवरण

आपको बता दें कि 11 नवंबर 2025 को रात करीब 2 बजे, वादी अरमान निवासी सानिया सिटी, अशोक विहार, लोनी ने सूचना दी कि उनकी 55 वर्षीय मां नवासी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी, जिसकी इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना लोनी पुलिस ने तत्काल गंभीर धराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की।

जांच में आए आरोपी सामने

दरअसल, जांच के दौरान पुलिस को शाकिब पुत्र रहीसुद्दीन निवासी अमन गार्डन लोनी और शादाब पुत्र इकरामुद्दीन निवासी 20 फुटा रोड, अशोक विहार का नाम प्रकाश में आया। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई।

गिरफ्तारी

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि, इसी कड़ी में मंगलवार को थाना लोनी पुलिस ने दोनों आरोपियों को अशोक विहार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शाकिब के कब्जे से 32 बोर की अवैध पिस्टल, मैगजीन व 3 कारतूस बरामद होने पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं।

पूछताछ में बड़ा खुलासा

एसीपी के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी शाकिब ने बताया कि वह मृतका की बेटी को पसंद करता था और उसे भगाकर शादी करना चाहता था। मृतका को इस बात की भनक लगने पर वह अपनी बेटी की निगरानी करने लगी, जिससे शाकिब उससे रंजिश रखने लगा। रंजिश के चलते शाकिब ने अपने साथी शादाब से पिस्टल लेकर महिला की हत्या करने की बात स्वीकार की। वारदात के बाद दोनों फरार थे और लगातार छिपते-फिरते रहे।

अपराधिक इतिहास

बता दें कि वर्तमान मामले में दोनों पर थाना लोनी में मुकदमा पंजीकृत हैं। आरोपी शादाब के विरुद्ध थाना अंकुर विहार में चोरी का एक अभियोग भी दर्ज हैं। वहीं, दोनों के अन्य आपराधिक इतिहास की पुलिस द्वारा छानबीन जारी हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!