![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना कविनगर पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ के दौरान लूट और स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी रवि शर्मा उर्फ लवली घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंकुश शर्मा उर्फ अंकुर मौके से पकड़ा गया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, लूटी गई चैन का टुकड़ा और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी बरामद की हैं।
घटना का विवरण
एसीपी कविनगर सूर्य बली मोरिया ने बताया कि 27 नवंबर 2025 को वादी नितिन शर्मा निवासी विजय मंडी, मुरादनगर ने थाना कविनगर में तहरीर देकर बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति उनके ससुर नरेन्द्र शर्मा के घर में घुसा। आरोपी ने चाकू से वार कर घायल किया तथा उनकी सास मधु शर्मा का कान काटकर कुंडल व चैन लूट ली और बाहर खड़े अपने साथियों के साथ फरार हो गया। तहरीर के आधार पर थाना कविनगर में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
कैसे पकड़े गए आरोपी? — मुठभेड़ का घटनाक्रम
इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों (सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज), मैनुअल इंटेलिजेंस और मुखबिर की सूचना पर 6 दिसंबर 2025 को पुलिस टीम महागुनपुरम सोसाइटी के पीछे, चौकी औद्योगिक क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी रवि शर्मा उर्फ लवली घायल हो गया। घायल को जिला संयुक्त चिकित्सालय, संजय नगर भेजा गया। दूसरा आरोपी अंकुश शर्मा उर्फ अंकुर मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में बड़ा खुलासा
पूछताछ में घायल आरोपी रवि शर्मा ने बताया:
• वह और उसका साथी अंकुश लंबे समय से आपराधिक वारदातें कर रहे हैं। • अंकुश ने बुजुर्ग दंपत्ति के घर लूट की योजना बनाई थी। • 27 नवंबर को रवि ने PNB बैंक प्रतिनिधि बनकर घर में प्रवेश किया। • बुजुर्ग दंपत्ति के विरोध पर उसने ब्लेड कटर से हमला कर दिया। • महिला के कान से कुंडल का टुकड़ा और चैन छीनकर फरार हो गया। • बरामद पीली धातु का टुकड़ा उसी चैन का हिस्सा हैं। • दोनों 06 दिसंबर को उसी लूटी हुई चैन को बेचने और नई वारदात करने के इरादे से घूम रहे थे।
वहीं, पुलिस को पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान रवि शर्मा उर्फ लवली और दूसरे की अंकुश शर्मा उर्फ अंकुर निवासी ग्राम छिजारसी, थाना सेक्टर 63, गौतमबुद्ध नगर के रुप में हुई हैं।
आपराधिक इतिहास
बता दें कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में लूट/स्नैचिंग और चोरी संबंधी मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









