Search
Close this search box.

स्वाट, क्राइम ब्रांच और सिहानीगेट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 25 हज़ार का इनामी एवं जिला बदर अपराधी मुठभेड़ में घायल, अवैध हथियार व लूट के रुपये बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद की स्वाट टीम, अपराध शाखा और थाना सिहानीगेट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 हज़ार रुपये के इनामी और जिला बदर अपराधी अनस को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने इसके कब्जे से एक अवैध देसी तमंचा, कारतूस, लूट के रुपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की हैं।

कैसे हुआ मुठभेड़ का घटनाक्रम

एसीपी नंदग्राम उपासना पांडे ने बताया कि 6 दिसंबर 2025 को स्वाट टीम को सूचना मिली कि 25 हज़ार रुपये का इनामी अपराधी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में सिहानीगेट क्षेत्र में घूम रहा हैं। सूचना पर स्वाट टीम, क्राइम ब्रांच और थाना सिहानीगेट पुलिस टीम हमदर्द चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटर साइकिल नंबर DL5SCW2314 स्प्लेंडर पर एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो वह हमदर्द ग्राउंड की ओर भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी अनस के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार करके करीब 20:25 बजे अस्पताल भेजा गया।

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा

अस्पताल में पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अनस पुत्र नफीस, निवासी राजीव कॉलोनी थाना शालीमार गार्डन (हाल पता न्यू जाफराबाद, थाना वेलकम, दिल्ली), उम्र 27 वर्ष बताया। उसने अगस्त माह में मेरठ तिराहे पर एक व्यक्ति से आईफोन लूट की वारदात को अपने साथी के साथ मिलकर अंजाम देने की बात कबूल की। तलाशी में पुलिस ने लूट से संबंधित 4,850 रुपये भी बरामद किए।

गंभीर अपराधों में वांछित

आरोपी अनस पर थाना सिहानीगेट के मु.अ.सं. – 287/2025, धारा 304(2) BNS में मुकदमा दर्ज हैं और वह 25 हज़ार रुपये का इनामी अपराधी भी हैं। इसके अलावा, थाना शालीमार गार्डन द्वारा 13 जुलाई 2025 से जिला बदर चल रहा था। आपराधिक इतिहास की जांच में सामने आया कि आरोपी पर लूट, चोरी, एनडीपीएस, गैंगस्टर एक्ट सहित दिल्ली और गाज़ियाबाद के विभिन्न थानों में लगभग 25 मुकदमे दर्ज हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!