
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के थाना मुरादनगर पुलिस ने शनिवार को हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान 20,000 रुपये के इनामी लुटेरे आदिल को घायल अवस्था में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोटर साइकिल, एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
कैसे हुई मुठभेड़?
एसीपी मसूरी लिपि नगायच ने बताया कि थाना मुरादनगर पुलिस टीम मुकदमा अपराध संख्य 0487/25 धारा 304(2) BNS में वांछित आरोपियों की तलाश में कन्नौजा-चित्तौड़ा तिराहे पर संदिग्ध वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि संबंधित मुकदमे का आरोपी किसी अन्य वारदात की योजना बनाकर उसी मार्ग से आने वाला हैं और उसके पास असलहा भी हो सकता हैं। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। तभी एक संदिग्ध युवक बाइक से पहुंचा और पुलिस को देखकर भागने लगा। फिसलकर, गिरने के बाद उसने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की, जिसपर पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। फायरिंग में आरोपी आदिल के दोनों पैरों में गोली लगी और उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।
आरोपी ने क्या बताया?
पूछताछ में घायल आरोपी आदिल ने बताया कि वह मूल रूप से पसोंडा, थाना टीलामोड, गाज़ियाबाद का रहने वाला हैं और वर्तमान में ईदगाह रोड, हापुड़ में रह रहा हैं। उसने खुलासा किया कि वह अपने साथी नौशाद उर्फ बादशाह उर्फ मोमीन के साथ मिलकर सितंबर माह में संजय कॉलोनी गेट, थाना मुरादनगर क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की वारदात में शामिल था। कुछ दिन पहले पुलिस ने नौशाद को गिरफ्तार कर लिया था, जिसके डर से आदिल छिपकर दूसरी जगह भागने की फिराक में था।
गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
इनामी आरोपी आदिल के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर के कई थानों में डकैती, लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट समेत करीब 34 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की और भी जानकारी जुटा रही हैं। घायल आरोपी को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









