Search
Close this search box.

अपराध नियंत्रण व त्योहारों की सुरक्षा को लेकर पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद की क्राइम मीटिंग आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाज़ियाबाद द्वारा बुधवार को पुलिस कार्यालय में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था व यातायात), अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय), पुलिस उपायुक्त नगर, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण जोन सहित सभी सर्किल के सहायक पुलिस आयुक्त उपस्थित रहे।

मीटिंग के मुख्य बिंदु:

दरअसल, बैठक का मुख्य उद्देश्य कमिश्नरेट क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की समीक्षा, अपराध नियंत्रण की रणनीति, शीतकालीन अपराधों की रोकथाम, तथा छठ पूजा जैसे आगामी त्यौहारों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना रहा।

पुलिस आयुक्त के प्रमुख निर्देश:

सर्दियों में विशेष सतर्कता: अंधेरा जल्दी होने से चोरी, सेंधमारी और लूट की घटनाओं की संभावना बढ़ जाती हैं। अतः शाम के समय गश्त बढ़ाई जाए तथा पार्कों, सुनसान इलाकों व औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए।

रात्रिकालीन गश्त को प्रभावी बनाना: सभी थानों को सेक्टरों में बाँटकर प्रभावी चेकिंग एवं मोबाइल पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए।

छठ पूजा सुरक्षा: भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, ड्रोन निगरानी और सीसीटीवी की कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश।

संगठित अपराधों पर नकेल: गैंगस्टर एक्ट जैसी कठोर धाराओं में कार्रवाई करने के निर्देश।

महिला सुरक्षा प्राथमिकता पर: सार्वजनिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों और बाजारों के आसपास पुलिस उपस्थिति बढ़ाने तथा महिला हेल्पलाइन नंबरों के प्रचार पर बल।

जनसहभागिता पर जोर: प्रत्येक थाना क्षेत्र में नियमित रूप से जन चौपाल, समुदायिक बैठकें व जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश। व्यापारियों को सीसीटीवी व किरायेदार सत्यापन के लिए जागरूक किया जाए।

वादी संवाद दिवस: थाना स्तर पर वादियों को बुलाकर उनके मामलों की प्रगति से अवगत कराते हुए शिकायतों का शीघ्र निवारण किया जाए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना हैं। इसके लिए सभी स्तरों पर समन्वित प्रयास किए जाएं ताकि नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सके।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!