Search
Close this search box.

पुलिस आयुक्त ने किया थाना मुरादनगर, मोदीनगर एवं निवाड़ी का निरीक्षण, दिये अहम दिशा-निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस आयुक्त जे. रविन्द्र गोड द्वारा थाना मुरादनगर, थाना मोदीनगर एवं थाना निवाड़ी का भ्रमण कर पुलिस कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस, मिशन शक्ति केंद्र, अभिलेखों आदि का निरीक्षण किया और कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। इस मौके पर पुलिस उपायुक्त ग्रामीण, सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी एवं सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर भी मौजूद रहे। भ्रमण का मुख्य उद्देश्य पुलिस कार्यप्रणाली की गुणवत्ता का मूल्यांकन करना, जनसुनवाई व्यवस्था की समीक्षा करना, महिला सुरक्षा और शिकायत निवारण तंत्र की स्थिति का आकलन करना था।

पुलिस आयुक्त के प्रमुख निर्देश — • थानों में प्रतिदिन नियमित जनसुनवाई की जाए। • शिकायतकर्ताओं के साथ मृदुल, संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार अपनाया जाए। • शिकायतों पर त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। • महिला शिकायतकर्ताओं के मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही की जाए। • मिशन शक्ति केंद्र में आने वाली महिलाओं को उचित परामर्श और मार्गदर्शन दिया जाए। • थाना परिसर, कार्यालय एवं बैरिक में नियमित साफ-सफाई रखी जाए। • आगंतुकों के लिए वेटिंग एरिया, बैठने की व्यवस्था, पंखा/एसी और प्रकाश की उचित सुविधा उपलब्ध हो। • सभी सीसीटीवी कैमरे चालू स्थिति में रहें और उनकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाए। • शुद्ध पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छ शौचालय की सुविधा सुनिश्चित की जाए। • महिलाओं के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था अनिवार्य रूप से हो। • डाक ऑफिस, मालखाना और सीसीटीएनएस ऑफिस में अभियोगों से संबंधित दस्तावेजों और जब्त माल का संगठित रखरखाव किया जाए। • सभी अभियोगों के रिकॉर्ड को नियमित रूप से अपडेट किया जाए। गाज़ियाबाद कमिश्नरेट पुलिस का कहना है कि पुलिस व्यवस्था को जनहित में अधिक उत्तरदायी, पारदर्शी और संवेदनशील बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। साथ ही, जनसुनवाई और जनसंवाद जैसी पहल को और अधिक सशक्त करने की दिशा में कार्य किया जा रहा हैं, ताकि एक जनोन्मुखी और आधुनिक पुलिस तंत्र की स्थापना की जा सके।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!