Search
Close this search box.

लोनी बॉर्डर पुलिस ने युवक की हत्या का किया खुलासा — 3 आरोपी गिरफ्तार, हथियार व वाहन बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने युवक आशु की गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, दो कारतूस, एक खोखा, एक मोटर साइकिल और एक स्कूटी बरामद की हैं। दरअसल, घटना 21 अक्टूबर 2025 की हैं, जब वादी बादल कुमार निवासी माही वाटिका, टीला शाहबाजपुर, थाना लोनी बॉर्डर ने अपने पुत्र आशु (उम्र 22 वर्ष) की गोली मारकर हत्या किए जाने की तहरीर दी थी। पुलिस ने तत्काल धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और विवेचना प्रारंभ की।

घटना का खुलासा

जांच के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपियों की पहचान की जिसमें — प्रशान्त शर्मा उर्फ शाहरूख कालिया, पुत्र वीरू उर्फ वीरेंद्र शर्मा, निवासी आगरा रोड चुंगी, जिला एटा, विकास उर्फ चाबी, पुत्र राजेश धोबी, हीरा अली, पुत्र वाजिद अली, सचिन ठाकुर उर्फ डमरू, पुत्र श्रीराम कुमार राजपूत, निवासी टीला शाहबाजपुर, लोनी बॉर्डर मामले में धारा 3(5) बीएनएस की वृद्धि करते हुए पुलिस ने टीम गठित की और आज 23 अक्टूबर 2025 को तीन अभियुक्त — प्रशान्त शर्मा, हीरा अली और सचिन ठाकुर उर्फ डमरू को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से पुलिस को

पूछताछ में हुआ खुलासा

एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय के अनुसार, अभियुक्त प्रशान्त शर्मा ने बताया कि वह 20 अक्टूबर की रात दीपावली के मौके पर अपने दोस्तों हीरा, डमरू और चाबी के साथ खुशी वाटिका स्थित एक खाली प्लॉट में पटाखे चलाने गया था, जहां कुछ स्थानीय लोग ताश खेल रहे थे। जब उन्होंने साथ खेलने से मना किया, तो कहासुनी हो गई। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर प्रशान्त शर्मा ने आवेश में आकर आशु को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलाने में प्रयुक्त तमंचा और खोखा कारतूस उसी से बरामद हुआ हैं। वहीं, अभियुक्तों ने वारदात के बाद स्कूटी और मोटर साइकिल से भागने की बात स्वीकार की हैं।

आपराधिक इतिहास

प्रशान्त शर्मा उर्फ शाहरूख कालिया पर पूर्व में फायरिंग, अवैध शस्त्र और लूट के तीन मामले दर्ज हैं — जिनमें एक मामला लखनऊ कमिश्नरेट के चिनहट थाने में पंजीकृत हैं। वहीं, हीरा अली पर अवैध शस्त्र रखने का एक मामला दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!