Search
Close this search box.

थाना भोजपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में 2 लुटेरे गिरफ्तार, अवैध असलहे और लूटी गई रकम बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। थाना भोजपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली हैं। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया हैं, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया। मुठभेड़ में दोनों गिरफ्तार लुटेरे गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

आपको बता दें कि शनिवार को थाना भोजपुर पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ दिन पूर्व सुनार से लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपी किल्हौड़ा-बम्बा मार्ग से हापुड़ की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने किल्हौड़ा बिजली घर के पास घेराबंदी की। लिहाजा, कुछ ही देर बाद तीन संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से आते दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे और मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ गोली चलाई, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। तीसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। जिनकी पहचान नाजिर उर्फ नाजिम उर्फ राजा, पुत्र मोहम्मद नासिर अंसारी, निवासी कस्बा व थाना उधानी, जिला बदायूं और दूसरे की प्रवेश कुमार गुप्ता, पुत्र वीरेन्द्र कुमार, निवासी बादशाहपुर, थाना शिकारपुर, जिला बुलंदशहर के रूप में हुई है जींस जीन से 2 तमंचे, खोखे- कारतूस व लूट से संबंधित ₹13,500 की नगदी और चोरी की एक मोटरसाइकिल, जिसका उपयोग लूट की घटना में किया गया था, बरामद हुई हैं।

पूछताछ में हुआ खुलासा 

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व किल्हौड़ा-बम्बा मार्ग पर सुनार से लूट की घटना को अंजाम दिया था। वे उसी लूट के पैसे और सामान के साथ क्षेत्र में घूम रहे थे।

अपराधिक इतिहास 

गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। थाना भोजपुर के अलावा अलीगढ़ और बदायूं जनपदों में भी दर्जनों मामले दर्ज हैं। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास की गहराई से जांच कर रही हैं।

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!