गाज़ियाबाद: पुलिसकर्मियों को नवीन कानूनों और स्पेशल एक्ट पर दिया गया प्रशिक्षण

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। पुलिस लाइन्स स्थित परमजीत हॉल में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के समस्त थानों के वरिष्ठ उप-निरीक्षक, अभियोजन कार्यालय तथा कार्यपालक मजिस्ट्रेट कार्यालय में नियुक्त पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यशाला में उपस्थित पुलिसकर्मियों को नवीन आपराधिक कानूनों, विभिन्न स्पेशल एक्ट्स एवं कानूनी प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिसकर्मियों की विधिक जानकारी को अद्यतन करना एवं उन्हें कानूनी प्रावधानों के अनुरूप कार्य करने हेतु सक्षम बनाना था। दरअसल, कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने नए कानूनों के व्यावहारिक अनुप्रयोग, जाँच प्रक्रिया में बदलाव एवं अदालत में साक्ष्य प्रस्तुत करने की विधि पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। वहीं, कार्यक्रम में समस्त प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट द्वारा समय-समय पर इस प्रकार की कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं, ताकि पुलिस बल को अधिक प्रभावी, दक्ष एवं कानून के अनुरूप कार्य करने में मदद मिल सके।

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें