Search
Close this search box.

स्वाट टीम नगर जोन व थाना नन्दग्राम पुलिस को बड़ी सफलता, मोबाइल लूटने वाला शातिर बदमाश मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। स्वाट टीम नगर जोन और थाना नन्दग्राम पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन लूटने वाले एक कुख्यात बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वहीं, उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

एसीपी नंदीग्राम पूनम मिश्रा के अनुसार, 18 अप्रैल को वादी नितिन त्यागी पुत्र अशोक त्यागी निवासी मुरादनगर ने थाना नन्दग्राम में सूचना दी कि एक अज्ञात बाइक सवार उनका आईफोन 14 छीनकर फरार हो गया हैं। शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना नन्दग्राम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

मुठभेड़ का विवरण: एसीपी के मुताबिक, घटना के बाद पुलिस द्वारा टीमों का गठन कर संदिग्धों की तलाश शुरू की गई। चेकिंग के दौरान एक एनफील्ड बुलेट बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति नजर आए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर दोनों आरोपी मोरटी तिराहे की ओर तेज़ी से भागे और कच्चे रास्ते पर फिसल कर गिर पड़े।

पुलिस ने सरेंडर करने को कहा, लेकिन एक बदमाश ने तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ गोलीबारी में एक बदमाश घायल हो गया। जिसकी पहचान गौरव उर्फ पल्सर पुत्र सुधीर निवासी सिहानी गेट गाज़ियाबाद के रूप में हुई। जबकि, उसके साथी सलीम को फरार बताया जा रहा हैं। पुलिस को पकड़े गए आरोपी के पास से अवैध असलाह तमंचा, कारतूस-खोखा, 2 हज़ार रुपए, चोरी की एक बुलेट बाइक और लूट का एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ हैं।

अपराधी का आपराधिक इतिहास: गौरव उर्फ पल्सर के विरुद्ध विभिन्न थानों में कुल 14 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और जुआ अधिनियम शामिल हैं। वहीं, पुलिस फरार अभियुक्त सलीम की तलाश में जुटी हैं और उसके जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही हैं।

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!