हेलमेट बांटकर ट्रैफिक पुलिस ने बढ़ाई जागरूकता – गाज़ियाबाद मोहननगर से रिपोर्ट

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट के निर्देश पर यातायात पुलिस ने मोहननगर चौराहे पर एक सराहनीय पहल की। सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात और यातायात निरीक्षक पंचम जोन द्वारा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान जिन चालकों के पास हेलमेट नहीं थे, उन्हें निःशुल्क उच्च गुणवत्ता वाले हेलमेट वितरित किए गए। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए लोगों को समझाया गया कि हेलमेट न केवल कानून का पालन हैं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए अनिवार्य हैं।

लिहाजा, स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने यातायात पुलिस के इस प्रयास की खुलकर सराहना की। पुलिस का कहना हैं कि ऐसी जागरूकता अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे। यातायात पुलिस की ओर से आमजन से अपील की गई हैं कि वे हमेशा यातायात नियमों का पालन करें – सुरक्षित चलें, सुरक्षित रहें।

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें