Search
Close this search box.

पुलिस की कामयाबी: गांजा तस्करी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 20 किलो गांजा व कार बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। थाना कोतवाली नगर पुलिस व स्वाट टीम नगर जोन ने संयुक्त अभियान चलाते हुए गांजा तस्करी में लिप्त चार तस्करों को गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 किलोग्राम अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त एक कार बरामद की हैं।

गिरफ्तारी की कार्रवाई 

शनिवार को थाना कोतवाली नगर और स्वाट टीम नगर जोन की टीमों द्वारा विजय नगर कट, रैपिड मैट्रो लाइन के नीचे चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान चार संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई, तो कार की डिग्गी से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी, पहचान फारुख मलिक पुत्र समसुद्दीन, निवासी थाना अनुपशहर, विकास कुमार उर्फ गुल्लु पुत्र महिपाल सिंह, निवासी थाना बीबीनगर, इरफान पुत्र मम्मा जान, निवासी थाना हयातनगर, जितेन्द्र कुमार उर्फ बोबी पुत्र त्रिलोक चन्द्र शर्मा, निवासी थाना विजयनगर, जनपद गाज़ियाबाद के रूप में हुई हैं।

पूछताछ में बड़ा खुलासा 

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे सभी मिलकर उड़ीसा से सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर उसे गाज़ियाबाद समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य इलाकों में बेचते हैं। गांजा को छोटी-छोटी पुड़ियों में पैक कर महंगे दामों पर बेचकर भारी मुनाफा कमाते हैं। पुलिस को पकड़े गए आरोपियों के पास से 20 किलोग्राम अवैध गांजा, एक कार, जिसका इस्तेमाल गांजा की तस्करी में किया जा रहा था, बरामद हुई हैं।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थाना कोतवाली नगर की पुलिस तथा स्वाट टीम नगर जोन शामिल रही। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।

नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार 

गाज़ियाबाद पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट पहुंची हैं। शहर में नशे के जाल को तोड़ने की दिशा में यह एक सराहनीय कदम माना जा रहा हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!