||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने बुधवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध रूप से पटाखे बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया हैं। पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध आतिशबाजी सामग्री बरामद की गई हैं।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गली नंबर 11, कृष्णा विहार फेस-2 में छापा मारा। तलाशी के दौरान वहां अवैध रूप से पटाखे बनाते हुए पांच युवक पकड़े गए। उनके पास से 30 प्लास्टिक की बोरियों में तैयार और अधबने पटाखे बरामद हुए। वहीं, पुलिस को पकड़े गए आरोपियों की पहचान विजय पुत्र ओमप्रकाश, सन्नी पुत्र पिन्टु, निवासी लोनी बॉर्डर, निशांत पुत्र जितेन्द्र, निवासी थाना टीला मोड़, शिवम पुत्र नरेन्द्र, निवासी कृष्णा विहार फेस-2 और पांचवें की नरेश पुत्र हरपाल सिंह, निवासी टिटरी, जनपद बागपत के रूप में हुई हैं।
पूछताछ में हुआ खुलासा
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे यह काम गौरव मावी नामक व्यक्ति के कहने पर कर रहे थे। उनका उद्देश्य इन पटाखों को बनाकर बाजार में बेचना और मुनाफा कमाना था। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि उनके पास इस कार्य से संबंधित कोई वैध लाइसेंस नहीं हैं।
कानूनी कार्रवाई जारी
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना लोनी बॉर्डर पर विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(1)(ब) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया हैं। पुलिस अब गौरव मावी की तलाश में जुटी हुई हैं और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









