कांवड़ यात्रा-2026: डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने पुलिस अधिकारियों को दिए अहम निर्देश, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और बेहतर समन्वय पर दिया जोर

SHARE:


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद लगातार तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हैं। इसी क्रम में गुरुवार, 30 जुलाई 2026 को पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने डॉ. के.एन. मोदी ग्लोबल स्कूल ऑडिटोरियम, हापुड़ रोड, मोदीनगर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित कर ड्यूटी से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गोष्ठी के दौरान डीसीपी ग्रामीण ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपनी ड्यूटी का निर्वहन पूर्ण मनोयोग, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता हैं और प्रत्येक पुलिसकर्मी को संवेदनशीलता, सतर्कता एवं तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को सुरक्षात्मक उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, कांवड़ मार्गों पर सुगम यातायात संचालन सुनिश्चित करने, भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाने तथा किसी भी आपदा या आपातकालीन स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसहयोग को बढ़ावा देने पर भी विशेष बल दिया गया।

डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने कहा कि कांवड़ यात्रियों एवं आमजन के साथ शालीन, विनम्र और सौहार्दपूर्ण व्यवहार पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी हैं। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से अपेक्षा की कि वे निष्ठा, शुचिता एवं समर्पण की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें, जिससे कांवड़ यात्रा-2026 शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। गोष्ठी में मौजूद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा बेहतर पुलिसिंग के माध्यम से जनविश्वास को मजबूत करने का संकल्प लिया।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें