दिल्ली-गाज़ियाबाद बॉर्डर पर कांवड़ यात्रा की तैयारियों का संयुक्त निरीक्षण, यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने किया समन्वय

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस उपायुक्त यातायात, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात गाज़ियाबाद ने दिल्ली पुलिस के पुलिस उपायुक्त (यातायात) तथा यातायात निरीक्षकों के साथ दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने वाहनों एवं कांवड़ यात्रियों के लिए निर्बाध यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर आपसी समन्वय स्थापित किया तथा आवश्यक बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, यातायात डायवर्जन, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था एवं संभावित भीड़ वाले स्थानों का जायजा लिया।

संयुक्त निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात संचालन को प्रभावी बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं। अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली और गाजियाबाद पुलिस के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें