वृक्षारोपण महायज्ञ–2026: एसीपी लोनी रामकिशन ने कार्यालय परिसर में किया वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार संचालित ‘वृक्षारोपण महायज्ञ–2026’ अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के ग्रामीण जोन में व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा हैं। इसी क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) लोनी रामकिशन ने अपने कार्यालय परिसर में वृहद वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर एसीपी रामकिशन ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व का आधार भी हैं।

बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा रहा ‘वृक्षारोपण महायज्ञ–2026’ अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं। इस अभियान में पुलिस विभाग भी सक्रिय भागीदारी निभा रहा हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को हरियाली बढ़ाने और प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा सके। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान कार्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधों की नियमित देखभाल और उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिसकर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक दायित्व बताते हुए आमजन से भी इस जनअभियान से जुड़ने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि एक पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि उसे वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करना भी प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी हैं।

यदि समाज का हर नागरिक इस दिशा में योगदान दे, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता हैं। ‘वृक्षारोपण महायज्ञ–2026’ के तहत पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के विभिन्न थाना क्षेत्रों, पुलिस कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर भी बड़े स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जनसहभागिता को बढ़ावा देना हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें