![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। आगामी त्योहारों एवं क्षेत्र में शांति, सौहार्द तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना कोतवाली नगर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कोतवाली नगर उपासना पाण्डेय ने की। उन्होंने उपस्थित गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। एसीपी ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। बैठक में मौजूद लोगों ने भी पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करने का आह्वान किया।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India








