मुरादनगर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा: पत्नी की हत्या कर शव जलाने वाले पति, देवर और रिश्तेदार गिरफ्तार, अवशेष बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना मुरादनगर पुलिस ने एक महिला की हत्या कर शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने के सनसनीखेज मामले का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतका के शरीर के हड्डी अवशेष भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 6 जून 2026 को एक व्यक्ति ने थाना मुरादनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बहन सोनिया का अपहरण कर लिया गया हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की। जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर सोनिया के पति परविन्द्र उर्फ प्रविन्द्र, उसके भाई विनोद तथा उनके रिश्तेदार ब्रह्मपाल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की वारदात कबूल कर ली। एसीपी मोदीनगर/ मसूरी कार्यवाहक भास्कर वर्मा के मुताबिक आरोपी परविन्द्र ने बताया कि उसकी पत्नी सोनिया से घरेलू विवाद चल रहा था। आए दिन होने वाले झगड़ों और पारिवारिक तनाव के चलते उसने अपने भाई विनोद के साथ मिलकर सोनिया की हत्या की योजना बनाई। 29 जनवरी 2026 को दोनों भाइयों ने सोनिया की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए अपने रिश्तेदार ब्रह्मपाल की मदद ली। आरोपियों ने शव को मुजफ्फरनगर जनपद के एक गांव में ले जाकर बिटौरे में रखकर आग लगा दी और बाद में अवशेषों को तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतका के हड्डी अवशेष बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने मामले में हत्या, साक्ष्य मिटाने और अन्य संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें