जनगणना टीम से विवाद के बाद पड़ोसी को मारी गोली, मुरादनगर पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। मुरादनगर क्षेत्र में जनगणना कार्य के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसी से कहासुनी के बाद एक बुजुर्ग ने गोली मारकर व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में मुरादनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। एसीपी मसूरी कार्यवाहक भास्कर वर्मा के अनुसार, लैंड क्राफ्ट मेट्रो होम्स सोसाइटी निवासी ज्ञानेन्द्र कुमार ने थाना मुरादनगर में शिकायत दी कि उनके भाई वीरेन्द्र त्यागी के साथ जनगणना कर्मचारियों की मौजूदगी में आरोपी रामपाल चौधरी ने गाली-गलौज की और बाद में गोली मार दी। घायल वीरेन्द्र त्यागी का इलाज मोदीनगर के अस्पताल में चल रहा हैं। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर टीम गठित की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी रामपाल चौधरी (65 वर्ष) को मुरादनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जनगणना कर्मचारी उसके घर परिवार और किरायेदारों के बारे में पूछताछ कर रहे थे, जिससे वह नाराज हो गया। इसके बाद जनगणना टीम ने डायल-112 पुलिस को बुला लिया। आरोपी के मुताबिक बाद में उसे पता चला कि पड़ोसी वीरेन्द्र त्यागी ने जनगणना कर्मचारियों को उसका पता बताया था। इसी बात से नाराज होकर उसने गुस्से में आकर वीरेन्द्र त्यागी को गोली मार दी। पुलिस का कहना हैं कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं और आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें