सुरक्षा और सुविधा का नया आयाम बना थाना मसूरी, आधुनिक सुविधाओं से लैस भवन का उद्घाटन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जनहितकारी और तकनीक आधारित पुलिसिंग को मजबूत करने की दिशा में थाना मसूरी के नवनिर्मित आधुनिक भवन का उद्घाटन किया गया। पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड के निर्देशन में थाना परिसर को हाई-टेक सुविधाओं, जनसुलभ सेवाओं और बेहतर कार्य व्यवस्था के साथ पुनर्विकसित किया गया हैं।

नए थाना भवन में नागरिकों की सुविधा के लिए आधुनिक प्रतीक्षालय बनाया गया हैं, जिसमें आरामदायक बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ वातावरण, डिजिटल सूचना बोर्ड, पीने के पानी, शौचालय और दिव्यांगजन सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही प्रेरणादायक संदेशों और हरियाली से परिसर को सकारात्मक वातावरण दिया गया हैं।

महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किया गया हैं, जहां प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मी एवं परामर्शदाता त्वरित सहायता, काउंसलिंग और कानूनी मार्गदर्शन प्रदान करेंगी। समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम और प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। साइबर अपराधों की रोकथाम और त्वरित निस्तारण के लिए साइबर सेवा यूनिट भी स्थापित की गई हैं।

यहां विशेषज्ञ टीम ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया अपराध, ई-मेल हैकिंग और डिजिटल वित्तीय अपराधों की जांच करेगी। आधुनिक डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम और तकनीकी उपकरणों के माध्यम से अपराधियों की पहचान सुनिश्चित की जाएगी। थाना परिसर को सौंदर्यपूर्ण एवं कार्यात्मक डिजाइन के साथ विकसित किया गया हैं। कार्यालय कक्ष, रिकॉर्ड रूम और मीटिंग हॉल को आधुनिक स्वरूप दिया गया हैं, ताकि पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता और मनोबल में वृद्धि हो सके।

गाज़ियाबाद पुलिस के अनुसार यह पहल जिले के सभी थानों और पुलिस चौकियों के आधुनिकीकरण की व्यापक योजना का हिस्सा हैं। थाना मसूरी का नया भवन जन-मित्र पुलिसिंग, पारदर्शिता और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें