गाज़ियाबाद में जनगणना-2027 के प्रथम चरण का शुभारम्भ, 16 चार्ज क्षेत्रों में शुरू हुआ HLO कार्य

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत जनपद गाजियाबाद में “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एच.एल.ओ.)” कार्य का शुभारम्भ 22 मई 2026 से कर दिया गया हैं। जिला जनगणना अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान 20 जून 2026 तक, कुल 30 दिनों तक संचालित किया जाएगा। जनपद के सभी 16 चार्ज क्षेत्रों में प्रगणकों ने अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में पहुँचकर कार्य प्रारम्भ कर दिया हैं। प्रारम्भिक चरण में क्षेत्र का भौतिक सत्यापन करते हुए नजरी नक्शा तैयार किया जा रहा हैं, ताकि प्रत्येक भवन और परिवार का सही एवं व्यवस्थित विवरण संकलित किया जा सके। प्रशासन के अनुसार जनगणना देश की विकास योजनाओं, संसाधनों के वितरण और सामाजिक-आर्थिक नीतियों के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार हैं। इस कार्य से प्राप्त आंकड़ों का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार, पेयजल, सड़क सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने में किया जाता हैं।

जनपद प्रशासन द्वारा सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया हैं, ताकि गणना कार्य पारदर्शिता, शुद्धता और समयबद्धता के साथ सम्पन्न हो सके। प्रगणक घर-घर जाकर निर्धारित प्रपत्रों के अनुसार जानकारी एकत्र करेंगे। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की हैं कि प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर सहयोग करें, जिससे जनगणना कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सके और भविष्य की विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें