Search
Close this search box.

ग्रामीण जोन के समस्त थानों पर ‘वादी संवाद दिवस’ आयोजित, 125 वादियों को किया गया संतुष्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के निर्देशन में जनसरोकार आधारित पहल के रूप में लागू की गई वादी संवाद नीति के अंतर्गत प्रत्येक बुधवार को आयोजित होने वाले ‘वादी संवाद दिवस’ के क्रम में आज बुधवार को ग्रामीण जोन के समस्त थानों पर वादी संवाद दिवस का आयोजन किया गया।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य वादियों और पुलिस के बीच सार्थक संवाद स्थापित कर पारदर्शिता, विश्वास और त्वरित न्याय की प्रक्रिया को सुदृढ़ करना हैं। कार्यक्रम के दौरान विवेचनाधीन अभियोगों (एफआईआर/एनसीआर) एवं गुमशुदगी से संबंधित वादियों को थानों पर आमंत्रित किया गया। संबंधित विवेचकों द्वारा वादियों को उनके प्रकरण की वर्तमान स्थिति और प्रगति की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उनके सभी प्रश्नों का तथ्यात्मक एवं संतोषजनक उत्तर प्रदान किया गया। ग्रामीण जोन में कुल 125 वादियों को इस दौरान संतुष्ट किया गया।

कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस की यह पहल यह सुनिश्चित करती है कि प्रत्येक वादी को अपने मामले की सही और समयबद्ध जानकारी प्राप्त हो, जिससे न्याय प्रक्रिया के प्रति उनका विश्वास और संतोष बढ़े। यह व्यवस्था पुलिस और जनता के बीच आपसी सहयोग एवं विश्वास को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही हैं।

इसके अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी द्वारा प्रतिदिन अपने कार्यालय में शिकायत लेकर आने वाले व्यक्तियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी जा रही हैं तथा संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए जा रहे हैं। कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस द्वारा जनकेन्द्रित पुलिसिंग के दृष्टिकोण से भविष्य में भी ऐसे नवाचार जारी रखे जाएंगे।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!