Search
Close this search box.

कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा समस्त थानों पर ‘वादी संवाद दिवस’ आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। जे. रविंद्र गौड़ पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के निर्देशन में जनता को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में वादी संवाद नीति लागू की गई हैं। इस नीति के अंतर्गत प्रत्येक बुधवार को समस्त थानों पर वादी संवाद दिवस आयोजित किया जाता हैं। इसी क्रम में 14 जनवरी 2026 यानि (बुधवार) को कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के सभी थानों पर पूर्व की भांति वादी संवाद दिवस का आयोजन किया गया। वादी संवाद दिवस का मुख्य उद्देश्य वादियों एवं पुलिस के मध्य सार्थक संवाद स्थापित कर पारदर्शिता, विश्वास तथा शीघ्र न्याय की प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ करना हैं। इस दौरान विवेचनाधीन अभियोगों (एफआईआर/एनसीआर) एवं गुमशुदगी से संबंधित मामलों के वादियों को थानों पर आमंत्रित किया गया। संबंधित विवेचकों द्वारा वादियों को उनके प्रकरण की वर्तमान स्थिति एवं विवेचना की प्रगति की जानकारी दी गई तथा उनके सभी प्रश्नों का तथ्यात्मक, उचित एवं संतोषजनक उत्तर प्रदान किया गया।

वादी संवाद दिवस – जोनवार विवरण

क्रम संख्याजोनसंवाद हेतु उपस्थित वादियों की संख्या 1- नगर 76, 2- ट्रांस हिंडन 63, 3- ग्रामीण 81 कुलकमिश्नरेट गाज़ियाबाद 220 हैं। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में आयोजित वादी संवाद दिवस गाज़ियाबाद पुलिस की एक महत्वपूर्ण जन-सरोकार आधारित पहल हैं, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना हैं कि प्रत्येक वादी को अपने प्रकरण से संबंधित सही एवं समयबद्ध जानकारी प्राप्त हो तथा न्यायिक प्रक्रिया के प्रति उनका विश्वास और संतोष बना रहे। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा जनकेन्द्रित पुलिसिंग की भावना के अनुरूप भविष्य में भी इस प्रकार के नवाचार निरंतर जारी रहेंगे।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!