![]()
एसीपी नंदग्राम (कार्यवाहक) प्रिया श्रीपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना सिहानी गेट पुलिस टीम ने हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद करने में सफलता प्राप्त की हैं। उक्त जानकारी एसीपी नंदग्राम (कार्यवाहक) प्रिया श्रीपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसीपी का बयान
एसीपी नंदग्राम (कार्यवाहक) प्रिया श्रीपाल ने बताया कि बुधवार को थाना सिहानी गेट पर लूट की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसमें एक युवक को चाकू मारकर घायल कर उसका मोबाइल फोन लूट लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस टीम का गठन किया गया।
घटना का विवरण
राजू वर्मा पुत्र केशर वर्मा, निवासी ग्राम काऊसती, जिला नोलपुर (सुनौली बॉर्डर, नेपाल) द्वारा दी गई सूचना के अनुसार उनका भतीजा सुनील उडुपी नवयुग मार्केट से कार्य कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान GDA गेट के पीछे मोटर साइकिल सवार दो युवकों ने चाकू से हमला कर मोबाइल लूट लिया। घायल को तत्काल संतोष हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी हालत खतरे से बाहर हैं।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
एसीपी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, लोकल इनपुट एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान बस अड्डे के पास रैन बसेरे के पीछे खाली स्थान से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
पुलिस को पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम वीर उर्फ कल्लू उर्फ बल्लू पुत्र चन्द्र, निवासी प्राणगढ़ी, थाना सिहानी गेट, दूसरे ने सोनू पुत्र रमेश, निवासी बालूपुरा, थाना कोतवाली नगर, और तीसरे ने अमन पुत्र रामदूत, निवासी अम्बेडकर भवन, थाना कोतवाली नगर, गाज़ियाबाद बताया हैं। वहीं, घटना में शामिल सह अभियुक्त हर्ष उर्फ हीरा की तलाश जारी हैं।
पूछताछ में अहम खुलासे
एसीपी ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे नशे के आदी हैं और पूर्व में भी लूट, छिनैती, मोबाइल व मोटर साइकिल चोरी की कई वारदातों को अंजाम दें चुके हैं। दरअसल, मंगलवार की रात लगभग 11 बजे GDA गेट के पास हुई वारदात में शामिल होना भी उन्होंने स्वीकार किया।
बरामदगी का विवरण
पुलिस को पकड़े गए आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक चाकू (रक्त धब्बों सहित), 5 मोबाइल फोन (ओप्पो, रेडमी, सैमसंग व वीवो कंपनी के) बरामद हुए हैं।
आपराधिक इतिहास
एसीपी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि अभियुक्त सोनू के विरुद्ध पूर्व में चोरी, लूट तथा आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे गंभीर अभियोग दर्ज हैं।
पुलिस टीम
एसीपी (कार्यवाहक) ने बताया कि अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं तथा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









