यातायात माह 2025: गाज़ियाबाद यातायात पुलिस और डिजिटल वॉलंटियर फोर्स का जागरूकता अभियान

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। यातायात माह नवम्बर 2025 के अंतर्गत पुलिस आयुक्त के निर्देशन में यातायात पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद और डिजिटल वालंटियर फोर्स (डीवीएफ) थाना नंदग्राम द्वारा शुक्रवार को राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना और सड़क सुरक्षा के महत्व से अवगत कराना था। अभियान के दौरान राहगीरों व वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के नियम बताए गए और हेलमेट, सीट बेल्ट, गति नियंत्रण, मोबाइल से दूरी जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जागरूक किया गया।

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा: यातायात पुलिस की टैगलाइन चर्चा में

सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम उपासना पांडे ने बताया कि यातायात पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद की टैगलाइन— “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा, यातायात नियम पालन करें, जीवन को सुरक्षित बनाएं” — लोगों को अनुशासन और सुरक्षा के प्रति प्रेरित करती हैं।

नियम पालन करने वालों को दिया सम्मान

अभियान के दौरान यातायात नियमों का पालन करने वाले लोगों को फूल और फ्रूटी देकर सम्मानित किया गया। इससे लोगों में सकारात्मक संदेश गया कि नियमों का पालन न केवल आवश्यक हैं, बल्कि समाज के लिए प्रेरणादायक भी हैं।

अधिकारियों व डीवीएफ टीम की रही सक्रिय भूमिका

अभियान में कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं— • सूर्यबली मौर्य, सहायक पुलिस आयुक्त, कविनगर • उपासना पांडे, सहायक पुलिस आयुक्त, नंदग्राम • सुभाष गुप्ता, सभापति, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी गाज़ियाबाद • उमेश कुमार, थाना प्रभारी, नंदग्राम • जे. एस. पाठक एवं मनवीर सिंह, यातायात निरीक्षक • अंकित गुप्ता, डीवीएफ कोऑर्डिनेटर, नंदग्राम • डिजिटल वॉलंटियर फोर्स की पूरी टीम। इन सभी ने मिलकर नियमों का पालन करने वाले लोगों को सम्मानित करते हुए यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें