Search
Close this search box.

कविनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस व बाइक बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना कविनगर पुलिस टीम ने एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान लूट की वारदात का प्रयास करने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा (315 बोर), एक कारतूस, एक खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी के पैर में मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के बाद उसे उपचार हेतु संयुक्त जिला चिकित्सालय संजय नगर भेजा गया।

घटना कैसे हुई?

दरअसल, 25 अगस्त 2025 को राजनगर निवासी वादी धन बहादुर ने थाना कविनगर में तहरीर दी थी कि कुछ अज्ञात बदमाश घर में घुस आए थे और उनके साथ मारपीट करते हुए घर के मालिक अचल सिंघल के मुख्य द्वार को खुलवाने का दबाव बना रहे थे। बदमाश दो मोबाइल फोन भी ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर टीमें गठित की थीं।

मुठभेड़ का विवरण

एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 नवंबर 2025 को पुलिस टीम इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों (सीडीआर, सीसीटीवी), मैनुअल इंटेलिजेंस और मुखबिर की सूचना पर महागुनपुरम सोसायटी के पीछे चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक से अवंतिका की ओर से आता दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी बाइक मोड़कर भागने लगा, लेकिन हड़बड़ाहट में बाइक फिसलकर गिर गई। उसी दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी अमर पाल सिंह पुत्र लल्लू सिंह निवासी शाहपुर कला, थाना हसनपुर, जिला अमरोहा के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

पूछताछ में बड़ा खुलासा

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 25 अगस्त को भी वह आपराधिक वारदात करने आया था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण घटना को अंजाम नहीं दे पाया। आज भी वह समान प्रकार की वारदात को अंजाम देने आया था, लेकिन पुलिस द्वारा पहले ही धर दबोचा गया।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!