त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त ने इंदिरापुरम क्षेत्र में की पैदल गश्त, दिए सख्त निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद द्वारा थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में पैदल गश्त की गई। इस दौरान पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिण्डन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस आयुक्त ने परशुराम चौक से अटल चौक होते हुए अग्रसेन चौक तक पैदल गश्त करते हुए संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को कई दिशा-निर्देश दिए।

दिए गए प्रमुख निर्देश —

आपको बता दे की दिए गए प्रमुख निर्देशों में बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एंटी रोमियो स्क्वॉड की सक्रियता बढ़ाई जाए। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता और बढ़ाई जाए। स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों से बेहतर समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। इसके अलावा, गश्त के दौरान पुलिस आयुक्त ने स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि —“पैदल गश्त का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था की निगरानी करना नहीं, बल्कि जनता में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना भी हैं। बता दें कि वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति से पुलिस बल में उत्साह और आमजन में विश्वास दोनों बढ़ते हैं।”

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें