Search
Close this search box.

ग्राम जलालाबाद में गोकशी की घटना से मचा हड़कंप, पुलिस ने हालात किए काबू में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव जलालाबाद में मंगलवार सुबह गोकशी की सूचना से हड़कंप मच गया। जंगल के इलाके में दर्जनभर गोवंश के अवशेष मिलने से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराने के साथ ही अवशेषों को सुरक्षित स्थान पर दफन कराने की प्रक्रिया शुरू की। अधिकारियों के मुताबिक यह घटना देर रात अंजाम दी गई प्रतीत होती हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए कार्रवाई तेज करने की बात कही। कुछ समय के लिए मुरादनगर-जलालाबाद मार्ग पर जाम की स्थिति बनी, जिसे पुलिस ने समझाइश के बाद खुलवा दिया।

एसीपी मसूरी लिपि नगायच ने बताया कि “पशुओं के अवशेष बरामद किए गए हैं। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया हैं, ताकि घटना के तथ्यों का पता लगाया जा सके।” घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मोदीनगर, भोजपुर, निवाड़ी और मसूरी थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर बुला ली गई थी। इलाके में फिलहाल शांति व्यवस्था बनी हुई हैं। स्थानीय लोगों व संगठनों से पुलिस ने अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की हैं। वहीं, पुलिस ने इस घटना को लेकर मुकदमा पंजीकृत कर लिया हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!