Search
Close this search box.

पुलिस ने ज्वैलर्स की दुकान में लूट करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, पुलिस मुठभेड़ में 4 बदमाश गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लूटी गई 4 किलो चांदी, हथियार व बाइक बरामद, एक अभियुक्त फरार 

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। थाना ट्रोनिका सिटी और स्वाट टीम ग्रामीण जोन की संयुक्त कार्रवाई में ज्वैलर्स की दुकान में हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाले शातिर गैंग का भंडाफोड़ कर दिया गया हैं। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं, जिनमें से दो को गोली लगी हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई 4 किलोग्राम चांदी, अवैध असलहे और बिना नंबर की अपाचे बाइक बरामद की हैं। वहीं, गैंग का एक सदस्य अब भी फरार हैं, जिसकी तलाश जारी हैं।

घटना का विवरण: 

आपको बता दे कि 12 मई 2025 को दोपहर करीब 3 बजे पूजा कॉलोनी, सोम बाजार स्थित मनीष ज्वैलर्स की दुकान पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर धावा बोला और चांदी के आभूषणों के 6 डिब्बे (करीब 4.5 किलो) लूटकर फरार हो गए। ट्रोनिका सिटी थाना में मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज व खुफिया सूचनाओं के आधार पर जांच शुरू की गई।

मुठभेड़ और गिरफ्तारी: 

दरअसल, 21 मई की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश काली अपाचे बाइक पर बागपत की ओर जा रहे हैं। सूचना पर गेट नंबर 2 ट्रोनिका सिटी के सामने बैरियर लगाकर चेकिंग की गई। इसी दौरान संदिग्ध बाइक को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन बदमाश भागने लगे। पीछा करने पर मण्डोला की ओर से बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश आमिर और रितेश के पैरों में गोली लगी, जबकि तीसरे दीपक पाल और सहयोगी सुनील को भी पकड़ लिया गया।

पुलिस को पड़ गए आरोपियों की पहचान दीपक पाल पुत्र पप्पू पाल, निवासी रेलवे स्टेशन लोनी, आमिर पुत्र बाबू खान, निवासी ट्रोनिका सिटी (गैंग का मास्टरमाइंड), रितेश पुत्र भारत, निवासी पूजा कॉलोनी, सुनील उर्फ कल्लू पुत्र कालू राम, निवासी पूजा कॉलोनी, के रूप में हुई हैं। वहीं, फरार आरोपी की पहचान आकाश उर्फ बावला पुत्र अतेश, निवासी लोनी के रूप में हुई हैं। हालांकि पुलिस को पकड़े गए आरोपियों के पास से 4 किलो लूटी गई चांदी, 2 पिस्टल (32 बोर), 4 कारतूस (2 ज़िंदा, 2 खोखा), 1 अवैध तमंचा (315 बोर) और कारतूस और बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक बरामद हुई हैं।

आपराधिक इतिहास: 

डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ लूट, मुठभेड़, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट और बलात्कार जैसे गंभीर मामलों में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मास्टरमाइंड आमिर और दीपक पाल थाना ट्रोनिका सिटी के हिस्ट्रीशीटर हैं।

पुलिस का दावा: 

डीसीपी के मुताबिक, गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि लूट से पहले सभी ने बंथला फ्लाईओवर के नीचे बैठकर शराब पी और योजना बनाई। आमिर ने बिना नंबर की बाइक जुटाई, जबकि सुनील और रितेश ने रैकी की। वारदात के बाद लूट का बंटवारा किया गया और आज सुबह चांदी को बेचने की योजना थी।

जांच और कार्रवाई: 

पुलिस का कहना है कि फरार अभियुक्त आकाश उर्फ बावला की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। गिरफ्तार चारों बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!