Search
Close this search box.

गाज़ियाबाद: झारखंड से लाई जा रही 50 लाख की अफीम के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच गाज़ियाबाद की बड़ी कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। मंगलवार को गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच और थाना साहिबाबाद पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली हैं। टीम ने झारखंड से तस्करी कर लाई जा रही करीब 2 किलोग्राम अफीम के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को श्याम पार्क रोड, साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार किया हैं। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई हैं। वहीं, गिरफ्तार तस्कर की पहचान शम्भू कुमार (उम्र 27 वर्ष) निवासी ग्राम झरपो, थाना इचाक, जिला हजारीबाग, झारखंड के रूप में हुई हैं।

तस्करी का नेटवर्क 

एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह के अनुसार, पूछताछ में शम्भू कुमार ने खुलासा किया कि वह पिछले छह महीनों से झारखंड से दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अफीम की तस्करी कर रहा हैं। इस अवैध धंधे में उसे हर चक्कर के लिए 15 से 20 हज़ार रुपये मिलते थे। उसने बताया कि इस बार उसे अफीम की डिलीवरी बरेली निवासी गिरीश को देनी थी, जो गाज़ियाबाद और दिल्ली-एनसीआर में मादक पदार्थों की आपूर्ति करता हैं। शम्भू ने यह भी बताया कि अफीम की डिमांड के अनुसार वह बस और ट्रेन से अलग-अलग रूट चुनकर माल की डिलीवरी देता हैं। डिलीवरी के दौरान वह किसी से संपर्क नहीं करता, केवल तय जगह पर जाकर माल सुपुर्द करता हैं।

गिरफ्तारी के बाद खुलासे 

एडीसीपी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान तस्कर से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और मादक पदार्थों की बरामदगी के लिए टीमों को रवाना किया गया हैं।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

शम्भू कुमार के खिलाफ गाज़ियाबाद में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ा एक मामला पहले से दर्ज हैं।

पुलिस का बयान:

“इस तरह की कार्रवाई से जनपद गाज़ियाबाद और आसपास के क्षेत्रों में मादक पदार्थों की बिक्री और सेवन पर प्रभावी रोक लगेगी।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!