Search
Close this search box.

मुठभेड़ में 2 लुटेरे गिरफ्तार, एक घायल – पुलिस ने बरामद किया तमंचा, लूटा हुआ मंगलसूत्र और कैश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने शनिवार को एक मुठभेड़ के दौरान दो लुटेरों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस की कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि दूसरा मौके पर दबोच लिया गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से एक तमंचा, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस, टूटा हुआ मंगलसूत्र, 7,000 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की हैं।

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह के अनुसार, मामला BSNL एक्सचेंज कट के पास चेकिंग के दौरान सामने आया, जब स्कूटी सवार दो संदिग्धों ने पुलिस को देख भागने की कोशिश की। पीछा करने पर स्कूटी फिसल गई और दोनों बदमाश गिर पड़े। पुलिस पर जानलेवा हमला करने पर आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें करन नामक बदमाश घायल हो गया। वहीं, गिरफ्तार बदमाशों की पहचान करन, पुत्र विजयपाल, निवासी थाना लोनी बॉर्डर और दूसरे की सुशील शर्मा पुत्र विजेंद्र शर्मा, मूल निवासी थाना शिशोली, मेरठ के रूप में हुई हैं।

एसीपी के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कुछ दिन पहले एक महिला से मंगलसूत्र छीना था। पुलिस के अनुसार, करन पर पहले से आधा दर्जन से अधिक लूट और स्नैचिंग के मामले दर्ज हैं, जबकि सुशील के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही हैं। वहीं, दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!