Search
Close this search box.

पुलिस आयुक्त ने की उच्च स्तरीय गोष्ठी, बीट अपराधियों की KYC और ऑपरेशन कनविक्शन पर दिए निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। सोमवार को पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह बैठक पुलिस लाइन्स स्थित परमजीत हॉल में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता पुलिस आयुक्त ने की। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं कानून-व्यवस्था), पुलिस उपायुक्त नगर, नगर जोन के समस्त सहायक पुलिस आयुक्त, और सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

गोष्ठी के दौरान पुलिस आयुक्त ने बीट पुलिस ऑफिसर (BPO) प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि बीट क्षेत्र में निवासरत 10 वर्षीय अपराधियों की KYC यानी Know Your Criminal प्रक्रिया अनिवार्य रूप से कराई जाए, ताकि अपराधियों पर समय रहते नजर रखी जा सके।

इसके साथ ही, विवेचनाओं को निष्पक्ष एवं साक्ष्य आधारित बनाने के लिए “साक्ष्य आधारित विवेचना प्रणाली” अपनाने के निर्देश दिए गए। इसके अंतर्गत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर मामले में वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जाए।

इसके अलावा, ऑपरेशन कनविक्शन के अंतर्गत अधिक से अधिक अपराधियों को सजा दिलाने के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए गए। इसका उद्देश्य हैं अपराधियों को कानून के शिकंजे में लाना और आम जनता में न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास को मजबूत करना।

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!