Search
Close this search box.

गाज़ियाबाद में लूट की वारदात का खुलासा, स्वाट टीम और साहिबाबाद पुलिस ने दबोचे लुटेरे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। थाना साहिबाबाद क्षेत्र के पाइप मार्केट स्थित ध्रुव इलेक्ट्रॉनिक्स नामक बैटरी व इन्वर्टर की दुकान में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया हैं। स्वाट टीम ट्रांस हिंडन जोन और थाना साहिबाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया हैं। इनके कब्जे से 2 तमंचे, 2 खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, 2 मोटरसाइकिल, 2 लूटे गए मोबाइल फोन और 45,000 रुपये नगद बरामद किए गए हैं।

आपको बता दें कि 8 मई 2025 को वैभव जैन निवासी पार्श्वनाथ रेगलिया, जीटी रोड, गाज़ियाबाद की दुकान ‘ध्रुव इलेक्ट्रॉनिक्स’ में चार हथियारबंद बदमाशों ने घुसकर 80,000 रुपये नकद और 3 मोबाइल फोन लूट लिए थे। वारदात के बाद थाना साहिबाबाद में धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस मुठभेड़ और गिरफ्तारी:

डीसीपी ट्रांस हिंडन दशरथ निमिष पाटिल के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 5 लुटेरों में से 4 को गिरफ्तार कर लिया हैं। इनमें से दो – दानिश और वीरू उर्फ वीरेंद्र को पुलिस मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया, जबकि हैदर और विशाल को चेकिंग के दौरान गिरफ़्तार किया गया।

डीसीपी के मुताबिक, पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस लूट की योजना वीरू ने बनाई थी, जिसमें विशाल ने दुकान मालिक की शारीरिक स्थिति और संभावित नकदी की जानकारी दी थी। बदमाशों को उम्मीद थी कि दुकान में 20-25 लाख रुपये होंगे, लेकिन मौके पर केवल 80,000 रुपये ही मिले। पुलिस ने बताया कि इस गैंग का एक और साथी फरार हैं, जिसकी तलाश जारी हैं। गिरफ्तार लुटेरों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही हैं।

 

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!