Search
Close this search box.

पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गिरफ्तार, 48,750 रुपये नकद, हथियार और लूट के ATM कार्ड बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। ट्रांस हिंडन जोन में लूटपाट और स्नैचिंग की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए थाना इन्दिरापुरम पुलिस ने बीती रात एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश नसीमुद्दीन उर्फ बड्डा को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस, 48,750 रुपये नगद, दो लूट के ATM कार्ड और एक चोरी की बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार, 10/11 मई की रात चेकिंग के दौरान हिंडन पुल के पास एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने की कोशिश की गई। रुकने के बजाय आरोपी ने भागने की कोशिश की और फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव के मुताबिक, पूछताछ में नसीमुद्दीन उर्फ बड्डा पुत्र निजाम निवासी थाना गुलावटी, जनपद बुलंदशहर ने कबूल किया कि वह गाज़ियाबाद, नोएडा और दिल्ली में चैन और मोबाइल झपटमारी की वारदातों को अंजाम देता हैं। लूट की संपत्ति को सस्ते दामों में बेचकर अपने शौक पूरे करता हैं।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास चौंकाने वाला हैं:

मेरठ, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, और दिल्ली में लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, थाना इन्दिरापुरम की टीम द्वारा की गई त्वरित व साहसिक कार्रवाई।

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!