
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना शालीमार गार्डन पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं। बीती 07/08 मई की रात को पुलिस की एक टीम ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर लुटेरे को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगने से वह गिर पड़ा, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।
गिरफ्तार लुटेरे की पहचान अदनान पुत्र इस्लाम, निवासी सुंदर नगरी, दिल्ली (उम्र करीब 25 वर्ष) के रूप में हुई हैं। उसके पास से पुलिस ने एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, एक लूटी हुई चैन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
पूछताछ में खुलासा
एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल के अनुसार, अदनान ने पूछताछ में बताया कि यह चेन उसने करीब दो महीने पहले थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र में एक महिला से छीनी थी। एसीपी के मुताबिक, अदनान के खिलाफ गाज़ियाबाद और एनसीआर में लूट, स्नैचिंग और चोरी जैसे करीब पांच दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
फरार बदमाश की तलाश जारी
घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया हैं। वहीं, फरार बदमाश गुल फराज पुत्र सलीम खान, निवासी सुंदर नगरी, दिल्ली की तलाश में पुलिस टीमें जुट गई हैं। यह कार्रवाई थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा की गई। जिसमें, आगे की विधिक कार्रवाई जारी हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









