Search
Close this search box.

गाज़ियाबाद पुलिस आयुक्त ने की समीक्षा बैठक, बीट अपराधियों की KYC और ऑपरेशन कनविक्शन पर दिया ज़ोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त द्वारा मंगलवार को पुलिस लाइन्स स्थित परमजीत हॉल में एक अहम गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं कानून व्यवस्था), पुलिस उपायुक्त (ट्रांस हिंडन) सहित ट्रांस हिंडन जोन के समस्त सहायक पुलिस आयुक्त एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान पुलिस आयुक्त ने निर्देशित किया कि बीट पुलिस ऑफिसर (BPO) प्रणाली के तहत बीट में निवासरत 10 वर्ष से अधिक के अपराधियों की KYC (Know Your Criminal) कराई जाए, जिससे अपराध पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।

इसके साथ ही उन्होंने विवेचनाओं में निष्पक्षता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु “साक्ष्य आधारित विवेचना प्रणाली” अपनाने के निर्देश दिए। इसके अंतर्गत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर विवेचना मजबूत साक्ष्यों के आधार पर की जाए।

पुलिस आयुक्त ने “ऑपरेशन कनविक्शन” के तहत अधिक से अधिक अपराधियों को सजा दिलाने पर बल दिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। यह पहल अपराध नियंत्रण और न्यायिक प्रणाली को और मजबूत बनाने की दिशा में एक ठोस कदम मानी जा रही हैं।

 

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!