
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र में सोमवार को पुलिस को बड़ी सफलता जब मिली जब डीपीएस फ्लाईओवर के नीचे चेकिंग के दौरान एक लुटेरे को गिरफ्तार किया गया। चेकिंग के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन उसने भागने का प्रयास किया और पीछा कर रही पुलिस पार्टी पर जानलेवा फायरिंग कर दी।
एसीपी कोतवाली नगर रितेश त्रिपाठी के अनुसार, पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश घायल हो गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अमरजीत पुत्र नन्दकिशोर, निवासी मकान संख्या-944, ननकी चौक, लक्ष्मण वाली गली, थाना विजयनगर, गाज़ियाबाद के रूप में हुई हैं। पुलिस को पकड़े गए घायल आरोपी के पास से एक तमंचा, दो ज़िंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और ₹31,140 नकद भी बरामद हुई हैं। वहीं, घायल अमरजीत को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया हैं।
पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा:
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह एनसीआर क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी कर राह चलते लोगों से मोबाइल, पर्स और गले की चेन छीनने की वारदातों को अंजाम देता हैं। उसने रेलवे स्टेशन और सिद्धार्थ विहार क्षेत्र में भी पूर्व में चेन स्नेचिंग की 3 घटनाएं कबूल की हैं। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास और उसके साथियों की तलाश में जुट गई हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









