Search
Close this search box.

गाज़ियाबाद: पुलिस कमिश्नर की महत्वपूर्ण गोष्ठी, अपराधियों की KYC और साक्ष्य आधारित विवेचना प्रणाली पर दिए सख्त निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट में सोमवार को पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में एक अहम गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह बैठक पुलिस लाइन्स स्थित परमजीत हॉल में सम्पन्न हुई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था), पुलिस उपायुक्त ग्रामीण, सभी सहायक पुलिस आयुक्त एवं ग्रामीण जोन के समस्त थाना प्रभारी शामिल हुए। इस दौरान अपराध नियंत्रण और विवेचना प्रणाली में व्यापक सुधार के उद्देश्य से कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बीट प्रणाली के तहत अपराधियों की पहचान अनिवार्य 

पुलिस आयुक्त ने बीट प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन पर ज़ोर देते हुए निर्देशित किया कि प्रत्येक बीट क्षेत्र में निवासरत 10 वर्षों से अधिक समय से अपराध में लिप्त व्यक्तियों की KYC (Know Your Criminal) प्रक्रिया पूरी की जाए। यह कार्य सहायक पुलिस आयुक्तों के पर्यवेक्षण में सुनिश्चित किया जाएगा।

साक्ष्य आधारित विवेचना प्रणाली की शुरुआत 

बैठक में अपराधों की विवेचना को लेकर नई साक्ष्य आधारित वैज्ञानिक प्रणाली को लागू करने की घोषणा की गई। इसके अंतर्गत TIP—Transparency (पारदर्शिता), Impartiality (निष्पक्षता) एवं Purity (शुद्धता)—को विवेचना की मूलभूत प्रक्रिया का हिस्सा बनाया गया हैं।

हर केस के लिए अलग विवेचना फाइल अनिवार्य 

थाने में किसी भी मुकदमे के पंजीकरण के साथ एक समर्पित फाइल तैयार की जाएगी, जिसमें एफआईआर, जीडी की नकल, मेडिकल रिपोर्ट, विवेचना योजना, अनुमोदन तथा धाराओं की चेकलिस्ट सम्मिलित की जाएगी। यह फाइल हैड मोहर्रिर द्वारा तैयार कर विवेचक को दी जाएगी, जो आगे जांच को अद्यतन करता रहेगा।

30 से 90 दिनों में विवेचना निस्तारण का लक्ष्य 

सामान्य अपराधों की विवेचना 30 दिनों के भीतर और विशेष अपराधों की अधिकतम 90 दिनों के अंदर निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्रवाई ऑपरेशन कनविक्शन के अंतर्गत की जाएगी, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक अभियुक्तों को दोषसिद्ध कर सजा दिलाना हैं।

SOP का उल्लंघन करने पर होगी कार्यवाही 

हर धारा की विवेचना केवल निर्धारित SOP के अनुसार ही की जाएगी। SOP का पालन न करने पर संबंधित विवेचक के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी गई हैं। इस गोष्ठी को गाज़ियाबाद पुलिस प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था की दिशा में एक सख्त और सुधारात्मक कदम माना जा रहा हैं, जो अपराधों की रोकथाम और शीघ्र न्याय की प्रक्रिया को गति देगा।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!