
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना इंदिरापुरम पुलिस ने रविवार 4 मई को एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मुठभेड़ के दौरान एक शातिर लुटेरे को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, लूटी गई चैन व लोकेट, और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार, वैशाली सेक्टर-5/6 की पुलिया के पास नहर किनारे सर्विस रोड पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने भागने का प्रयास किया। इस दौरान बाइक फिसलने से गिर गई और युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तालिब पुत्र असरफ उर्फ असलम निवासी मुरादनगर, गाज़ियाबाद के रूप में हुई हैं।
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह गाज़ियाबाद, नोएडा और दिल्ली में राह चलते लोगों से चैन व मोबाइल झपटता था और चोरी की बाइक का इस्तेमाल करता था। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसने 3 मई को इंदिरापुरम के नीतिखंड स्थित बिहारी मार्केट में एक महिला से चैन छीनी थी। पुलिस को आरोपी के खिलाफ लूट, स्नैचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट से जुड़े कुल 14 मुकदमों का आपराधिक इतिहास भी मिला हैं। वहीं, थाना इंदिरापुरम पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को एक बड़ी सफलता माना जा रहा हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









