![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना कौशाम्बी पुलिस ने सोमवार रात्रि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की हैं। पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया हैं। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि, दूसरा बदमाश मौके पर ही दबोच लिया गया।
दरअसल, थानाध्यक्ष कौशाम्बी अपनी टीम के साथ सैक्टर 2/5 की पुलिया के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, तभी इंदिरापुरम की ओर से आ रही बिना नंबर प्लेट की काली मोटर साइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे और पीछा करने पर उनकी बाइक फिसल कर गिर गई। इसके बाद दोनों बदमाश पिलर की आड़ में जाकर पुलिस पर फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया।
पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे:
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि, गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि वे दिल्ली-एनसीआर में स्कूटी व बाइक बदल-बदल कर चैन स्नैचिंग और मोबाइल लूट की वारदातें अंजाम देते थे। इन्होंने शॉपरिक्शा मॉल, वैशाली, बसुंधरा और इंदिरापुरम क्षेत्रों में कई लूट की घटनाएं स्वीकार की हैं। तीन मोबाइल और कई चैन बेचकर यह अपनी जरूरतें पूरी करते थे। पुलिस को पकड़े गए आरोपियों की पहचान रामा उर्फ राहुल और श्यामा उर्फ साहिल, पुत्र हेमचन्द, निवासी दौलतपुरा, गाज़ियाबाद के रूप में हुई हैं। जिनके पास से एक तमंचा, कारतूस- खोखा, 2 पीली धातु की चैन, 2 सफेद धातु की चैन और एक काली रंग की मोटर साइकिल के रूप में हुई हैं। आपराधिक इतिहास: श्यामा के खिलाफ 9 और रामा के खिलाफ 7 गंभीर आपराधिक मामले गाज़ियाबाद कमिश्नरेट में दर्ज हैं। पुलिस अन्य मामलों की जानकारी भी जुटा रही हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









