Search
Close this search box.

शालीमार गार्डन पुलिस को बड़ी सफलता, घर में चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद के थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम ने घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से पीली धातु का एक टुकड़ा, एक अंगूठी, सफेद धातु की दो जोड़ियां पायल और 54 बिछिया बरामद की हैं। बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत लगभग 11 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई हैं।

गाज़ियाबाद। 27 अप्रैल 2025 को वादी ऋषिकान्त गुप्ता, निवासी 6/75, सेक्टर 2, राजेन्द्र नगर, थाना शालीमार गार्डन, गाज़ियाबाद ने थाने में लिखित तहरीर दी थी। तहरीर के अनुसार, अज्ञात चोर ने उनके घर में घुसकर कीमती ज्वेलरी और पांच हज़ार रुपये चोरी कर लिए थे। इस पर थाना शालीमार गार्डन में धारा 305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मैनुअल इनपुट, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर टीमों का गठन किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 27 अप्रैल 2025 को ही हुंडई कट के पास से अभियुक्त सोहिल पुत्र गफ्फार, निवासी सीमापुरी, उम्र करीब 22 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी और पूछताछ में खुलासा: गिरफ्तारी के बाद जब सोहिल से पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने 25 अप्रैल 2025 को वादी ऋषिकान्त गुप्ता के घर से उक्त आभूषण चोरी किए थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि घटना के दिन वह हुंडई कट के पास इन आभूषणों को बेचने की फिराक में घूम रहा था।

एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोत्तरी की गई हैं और आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। पुलिस का कहना हैं कि थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण के लिए आगे भी इसी प्रकार सघन चेकिंग व गश्त अभियान चलाया जाएगा।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!